ग्रामीण युवक ने मामूली विवाद पर दूसरे युवक पर धारदार हथियार चाकू से वार करते हुए गंभीर रूप से घायल आरोपी खिलाफ पुलिस ने 307 का मामला कायम किया।

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

ग्रामीण युवक ने मामूली विवाद पर दूसरे युवक पर धारदार हथियार चाकू से वार करते हुए गंभीर रूप से घायल आरोपी खिलाफ पुलिस ने 307 का मामला कायम किया।
लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोरजा में बीते दिनों सुरेश साहू पिता गोविंद साहू उम्र 30 वर्ष के द्वारा गांव के केवट पारा में मजदूर खोजने गया हुआ था तभी उसकी मुलाकात सुरेश केवट पिता झूमर केवट से हो गई और सूरज साहू पिता गोविंद साहू को आरोपी सुरेश केवट ने जातिगत तेली बोलकर गाली गलौज करने पर और फिर वह धारदार हथियार चाकू निकालकर सुरेश साहू के शरीर पर अनगिनत वार करना प्रारंभ कर दिया किसी तरह उसके साथ आए दो साथियों के द्वारा बीच-बचाव कर उसे तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जिसकी उपचार किया जा रहा है इसकी सूचना आज उसके बड़े भाई दुर्गा साहू पिता गोविंद साहू उम्र 34 वर्ष लखनपुर थाना में दी गई जिस पर पुलिस ने सुरेश केवट पिता झूमर केवट के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours