न्यू लाईफ के छात्रों द्वारा विश्व टीकाकरण दिवस पर कार्यशाला

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ के छात्रों द्वारा विश्व टीकाकरण दिवस पर कार्यशाला

बैकुंठपुर। केप्शन फोटो 08

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में विश्व टीकाकरण दिवस पर संस्था संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में बीएससी नर्सिंग छठवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्लाइड प्रजेंटशन एवं बीएससी नर्सिंग पांचवे, चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर के द्वारा नटकीय प्रस्तुति के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोगों को टीकाकरण सारणी एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस वर्ष विश्व टीकाकरण दिवस का थीम है, फॉर एवरी जनरेशन वैक्सिीनेशन वर्क – मतलब सभी पीढी के लिए टीकाकरण। इस थीम का मकसद टीकाकरण के महत्व को समझाना और यह दिखाना है कि टीकाकरण हर पीढी के लिए सूरक्षा चक्र की तरह काम करता है, टीकाकरण से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। टीकाकरण से छोटे बच्चों की मृत्युदर कम हुई है और ज्यादा से ज्यादा बच्चों का जीवन सुरक्षित है। प्रति वर्ष 10 नवंबर को विश्व टीकाकरण दिवस मनाया जाता हैे 20 वीं सदी के उत्तरार्द्ध का वैष्विक वैक्सीन अभियान, मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। संक्रमण रोगो की रोकथाम के लिए टीकाकरण सर्वाधिक प्रभावी एवं सबसे सस्ती विधी है, टीकाकरण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबुत बनाता है। भारत में टीकाकरण कार्य मुख्यतः जन्म से लेकर पाँच वर्ष के बच्चो में लगाया जाता है जैसे बी.सी.जी, ओ.पी.वी., रोटावायरस, पेंटावैलेन्ट, हैपेटायटीस-बी, डी.पी.टी. एम.आर. आदि। भारत में यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम सबसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है जो कि प्रति वर्ष 2.67 करोड़ से ज्यादा नवजात शिशुओं और 2.9 करोड़ से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लक्षित करता है। विष्व स्वास्थ्य संगठन विभिन्न परिस्थितियों में पर्यटकोे के लिए विभिन्न टीकों की सलाह देता है। उन टीकों में डिप्थीरिया वैक्सीन, टेटनस वैक्सीन, हेपेटाइटिस ए का टीका, हेपेटाइटिस बी वैक्सीन, ओरल पोलियो वैक्सीन, टाइफाइड वैक्सीन जापानी इंसेफेलाइटीस, मेनिंगोकोकल वैक्सीन, रेबीज का टीका और येलो फीवर टीका शामिल है। इस पूरे कार्यशाला का आयोजन गीता चक्रधारी, संतोषी यादव एवं रजनी शर्मा के द्वारा उप प्राचार्य सुप्रिया के मागदर्शन में किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours