तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार दिनांक 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक आयोजित 32 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 18 वें दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशानुसार बस स्टैंड बैकुंठपुर में व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य/ नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कोरिया जिले के यातायात विभाग द्वारा किया गया जिसमें 127 वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर आर. एस. सेंगर के नेतृत्व में किया गया जिसमें 28 वाहन चालकों की नजर कमजोर पाई गई कमजोर नजर वाले चालकों को चश्मे का नंबर प्रदान किया गया साथ ही समझाइश दी गई की चश्मा बनवा कर ही वाहन चालन करें ।
गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विविध प्रकार के आयोजन यातायात जन जागरूकता संबंधित किए जाते हैं जिससे कि लोग बेहतर यातायात के प्रति जागरूक हो सकें व यातायात नियमों, संकेतों व चिन्हों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
उक्त नेत्र परीक्षण शिविर में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा, नेत्र सहायक अधिकारी आर. पी. गौतम, गणेश गौतम, पुष्पेंद्र पटेल, नागेंद्र पटेल, यातायात प्रभारी सुरजन राम राजवाड़े, प्रधान आरक्षक किशुन राम भगत, आरक्षक राकेश मिश्रा, सरोज बंजारे, आरक्षक चालक शिव साय खलखो, नोहर सिंह, यातायात सैनिक महेश मिश्रा, राजेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours