तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ शासन में रह चुकी पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती चंपा देवी पावली का तीन दिवसीय प्रवास में जनकपुर मंडल के ग्राम लरकोडा, देवगढ़, मेंहदौली, बडवाही, माड़ीसरई हरचोका, चरखर, कुंवारी, कन्नौज, भरतपुर के जनता से हुई रूबरू हुई। जिसमें गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। जब पूर्व विधायक ने पूछा सब ठीक-ठाक है ग्रामीणों ने जवाब दिया की कौन-कौन सी समस्या बताऊं दीदी, वृद्धा पेंशन कई महीनों से नहीं मिल रहा, विधवा पेंशन, आवास का किस्त ही नहीं आ रहा है, जिससे कई आवास अधूरे हैं, कुछ लोगों के नाम से आवास आ गया है, लेकिन किस्त, अभी तक जारी नहीं किया गया है, कोटवारो ने बताया कि कई महीनों से तनख्वाह नहीं मिल रहा है जिससे हम लोगों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ती जा रही है, मितानिन बहनों ने बतलाया की कांग्रेस सरकार हमारा वेतन बढ़ाने के लिए बोली थी लेकिन अभी तक वह भी नहीं हुआ, इसी प्रकार अनेक समस्याओं को गिनाया जिस के संबंध में पूर्व विधायक चंपा देवी पावले ने कहां की भारतीय जनता पार्टी इस, भूपेश सरकार को जो गहरी नींद में सोई हुई है उसे हम शीघ्र अति शीघ्र जगाने का काम शुरू करेंगे, उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला, महामंत्री मणि प्रसाद पांडे, कुलदीप तिवारी, ज्योति सिंह, गुड़िया मौर्य, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। ा
as


+ There are no comments
Add yours