तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र मैं कोयले का अवैध कारोबार सुर्खियां मैं हमेशा रहा है तथा बीच-बीच में पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की जाती है परंतु कोयला तस्करों के द्वारा आधी रात को कोयला का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जाता है ।
इसी तारतम पर पुलिस अधीक्षक एसडीओपी के निर्देशन पर लखनपुर थाना प्रभारी श्रीकांत सिंह के द्वारा कोयला तस्करों में अवैध उत्खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई आये दिन किया जाता है इसी तारतम में बीते दिन बुधवार की दरमियानी रात को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम गुमगरा कला से अवैध रूप से कोयले का परिवहन ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डीडी 5649 महिंद्रा से कोयला परिवहन किया जा रहा है जिस पर थाना प्रभारी श्री शिशर कांत सिंह ने चारों तरफ घेरा बंदी (नाकाबंदी )करते हुए ग्राम केवरा पाइंट पर लगे सहायक उप निरीक्षक आसन राम यादव आरक्षक अतुल शर्मा शीशनाथ सिंह टीम के द्वारा अवैध कोयला परिवहन करते चालक और कोयला सहित ट्रैक्टर को धर दबोचा गया इसके उपरांत मौके पर सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा प्रधान आरक्षक दिल बोधन सिंह पोर्ते आरक्षक अजय शर्मा दिलखुश लकड़ा के द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी चालक संजय यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जमगवा थाना दरिमा को धर दबोचा और उक्त ट्रैक्टर में लोड लगभग 4 टन अवैध कोयला जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20000 रुपये बताई जा रही है पुलिस द्वारा आरोपी चालक एवं ट्रैक्टर कोयला सहित जब्ती कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी जमगांवा थाना दरिमा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 41, 1-4 ,379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी चालक को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours