ा
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी कराह रहा है वही, दूसरी और अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ा इजाफा हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। 10 दिन पहले भी एलपीजी सिलिंडर के दाम में 25 रुपये की वृद्धि हुई थी।
इस तरह 11 दिन के अंदर सिलिंडर के रेट में 75 रुपये की वृद्धि होने से गृहिणियां भी परेशान हैं। वही पर लोगो का कहना है कि पिछले एक वर्ष से सिलिंडर पर सब्सिडी भी नहीं आ रही है। दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भी एक माह में 200 रुपये की वृद्धि से दुकानदार भी परेशान हैं।
बैकुन्ठपुर में अब इसकी कीमत 858.40 रुपये होगी। मालूम हो कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कुछ जगहों पर इसके दाम 90 से 100 रुपयों के बीच पहुंच गए हैं।
वर्जन………..
तेल कंपनियां मनमाने तरीके से गैस के दाम बढ़ा रही हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। पिछले एक वर्ष से सब्सिडी भी नहीं आ रही है। सरकार गरीब व मध्यम वर्ग के बजट को बिगाड़ने का काम कर रही है।
- श्रीमति वंदना जायसवाल, गृहणी
घरेलू रसोई गैस के दाम बेलगाम हो गए हैं। तीन महीने में 175 रुपये की वृद्धि होने से गरीब परिवार परेशान है। गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। सरकार का गरीब व मध्य परिवार की ओर ध्यान नही है।- श्रीमति रागनी सिंह, गृहणी
घरेलू गैस के बढ़ते दाम को लेकर गृहणी परेेशान है। सरकार का मध्यम वर्गीय लोगों की ओर कोई ध्यान नही है। सरकार को रसोई में प्रयोग होने वाले सामान के दाम पर नियंत्रण रखना चाहिए।
- खषबून निषा, गृहणी
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ गया है। दस दिन में दोबार गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
- श्रीमति ज्योति गुप्ता, गृहणी
घरेलू रसोई गैस का उपयोग गरीब परिवार भी करते हैं, उन पर महंगाई की मार पड़ रही है। गरीब परिवारों को गैस के बढ़ते दामों से राहत मिलनी चाहिए। सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं दिए जाने से भी लोग त्रस्त हैं।
- श्रीमति बबीता सिंह, गृहणी
दिसंबर में गैस के दाम दो बार 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब फिर 75 रुपये बढ़ा दिए गए। सरकार को गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाकर आम लोगों को राहत देनी चाहिए।
- श्रीमति नषीबून निषा, गृहणी
as

+ There are no comments
Add yours