फंदे से लटकी महिला हुई मौत ….. कारण अज्ञात

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुंठपुर के भट्टीपाड़ा में किराए के मकान में रह रही महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर 12 बजे महिला महिला के पति के द्धारा फोन लगाये जाने पर जब महिला ने कोई जवाब नहीं दिया तब पति अपनी ड्यूटी छोड मकान में पहुंचा । जहां पर दरवाजा नहीं खोलने के बाद धक्के देकर दरवाजा तोड़ा गया । इसके उपरांत महिला घर में पंखे से लटकती पाई गई। जिसके उपरांत लोगों ने सिटी कोतवाली बैकुंठपुर को इसकी सूचना दी । जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतार पीएम के लिए भेजा । इस दौरान पुलिस ने अपनी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर घटना के संबंध में कारण अज्ञात बताया जा रहा है । जबकि महिला के पति सीएसईबी में लाइनमैन के पद पर पदस्थ बताया जा रहा है।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours