तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों तथा लोक सेवा केंद्रों से कुल 66705 आयुष्मान भारत ई-कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में 8565, भरतपुर में 13140, खड़गवां में 15488, मनेन्द्रगढ़ में 8350, सोनहत में 4552 एवं षहरी क्षेत्र में 16610 आयुष्मान भारत ई-कार्ड षामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक कुल 174380 आयुष्मान भारत ई-कार्ड केवाईसी कर बनाया जा चुका है।
कलेक्टर एसएन राठौर ने पात्रतानुसार लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है। जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर ने सभी वीएलई को एक्टिव होकर कार्य करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, मितानिन व नगरीय निकाय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन द्वारा समस्त राशन कार्डधारी परिवार का कार्ड बनवाया जाये। इस संबंध में मुनादी कराने के भी निर्देष दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डाॅ.खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना अन्तर्गत जिले के अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के योजनांतर्गत पंजीकृत स्वास्थ्य केंद्रों तथा एक्टिव लोक सेवा केंद्रों में 31 मार्च तक निःशुल्क पात्रतानुसार आयुष्मान भारत ई-कार्ड बनाया जा रहा है। इस हेतु सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के बीपीएल परिवार एवं समस्त राषनकार्डधारी परिवार को अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड व मोबाईल नंबर लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम के सरपंच, सचिव, एनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते है।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours