कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़ वार्ड 14 को घोषित किया कन्टेनमेंट जोन

Estimated read time 1 min read

अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ जोन के प्रभारी अधिकारी नियुक्त

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्व स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। कलेक्टर एस.एन राठौर के द्वारा तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव अनुसार नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में 07 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में पाजीटिव पाये गये व्यक्तियों के निवास स्थान के 100 मीटर परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 04.04.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। इसमें पूर्व दिशा में एचडीएफसी बैंक के पीछे झगराखांड रोड, पश्चिम दिशा में रेल्वे लाईन मौहारपारा मार्ग, उत्तर दिशा में सांई बाबा तिराहा सांई मंदिर के पास तथा दक्षिण दिशा में एकता जनरल स्टोर झगराखांड रोड तक क्षेत्र शामिल है।
कलेक्टर श्री राठौर के द्वारा जारी आदेश के अनुसार आम नागरिकों का उक्त क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर, मोबाइल नम्बर 7869462272 को नियुक्त किया जाता है।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours