दिखिए बड़े साहब ! आपके वेलनेस सेंटर पर लटक है ताला

Estimated read time 1 min read

घुघरा उप स्वास्थ्य केन्द्र का मामला

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरिया जिले की विकासखण्ड सोनहत अंर्तगत ग्राम पंचायत घुघरा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सप्ताह भर से ताला लटका हुआ है। इसे हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर-शोर से शुरू किया था। आखिरकार जिले के अधिकारियों की लापरवाही ने योजना पर बंट्टा लगा ही दी। लोग कह रहे हैं, देखिए जिले के बड़े साहब आपका वेलनेस सेंटर पर ताला लटक हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहला है। इसे 24 घंटे खोलने का दावा किया गया था। इसके साथ ही चिकित्सा से संबंधित अन्य दावे भी किए गए थे। विगत सप्ताह भर से अधिक से घुघरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बंद है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जो उम्मीद लोगों में जगी थी उस पर पानी फिर गया है।

सेंटर बंद रहने के कारण मरीजों को पहले जैसे ही करीब 25 किलोमीटर दूर बैकुन्ठपुर ईलाज के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को भरोसा दिया गया था कि यहां अब डॉक्टर तो पहुंचेंगे ही 24 घंटे इलाज भी मिलेगा, वह भी बिना पैसा का। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। संसाधन के अभाव में गर्भवतियों को दूसरे जगह रेफर कर दिया जा रहा है।

13 तरह की मिलनी है सुविधा

  • मातृ स्वास्थ्य सेवाएं।
  • नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं।
  • बचपन एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं।
  • गर्भ निरोधक सेवाएं।
  • प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी व्यापक प्रबंधन।
  • संक्रमित रोगों का व्यापक प्रबंधन।
  • गैर संक्रमित रोगों की स्क्रीनिंग एवं व्यापक प्रबंधन। इसमें कैंसर, मधुमेह, ब्लड प्रेशर सहित अन्य रोग शामिल होंगे।
  • नेत्र रोग संबंधी सेवाएं।
  • बुनियादी नाक, कान, नाक एवं गला संबंधी रोगों का प्रबंधन।
  • मानसिक स्वास्थ्य एवं रोगों का बुनियादी प्रबंधन।
  • दंत चिकित्सा सेवाएं।

सेन्टर में इनकी हरनी थी मौजूदगी
हेल्थ एण्ड वेलनेष सेंटर में एक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) व 1 मल्टी पर्पस वर्कर (एमपीडब्लू) पुरुष एवं 1 एएनएम महिला की तैनाती 24 घंटे संचालित करना था। इनको दवा लिखने के साथ-साथ मरीजों का इलाज करना था।

वर्जन…….

मैं देखवाता हूूॅ कि कैसे उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद है। मुझे इसकी जानकारी नही है।
डाॅ. आर पी सिंह – बीएमओ सोनहत

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours