बिलासपुर रेल मंडल की पहली वर्चुअल बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य रेड्डी की सभी माँगों पर सहमति के बाद मुख्यालय भेजने की मिली स्वीकृति

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

बीते दिनों बिलासपुर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की प्रथम आभासी (वर्चुअल) बैठक मंडल रेल सभागार से मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमे कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महन्त की अनुशंसा से नामित डीआरयूसीसी सदस्य चिरमिरी के पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी ने रेल्वे की ओर से प्राप्त हुए बैठक के कार्यवृत्त के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर रेल उपभोक्ताओं के विभिन्न मांगों एवं सुझावों के आधार पर, उनके द्वारा बैठक में रखे गए सभी मांगो को स्वीकार कर, अग्रिम कार्यवाही के लिए मुख्यालय को भेजने की सहमति मिली है। जिसमें चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, झगराखण्ड, खोंगापानी, रामनगर, राजनगर, बिजुरी, कोतमा, नागपुर, खड़गवां, बैकुण्ठपुर आदि क्षेत्रों के लिए कारगर रेल सुविधाओं का विस्तार करने संदर्भित विषय सम्मिलित हैं।

बिलासपुर रेल मंडल की इस पहली आभासी बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य के. डोमरु रेड्डी ने बिलासपुर चिरमिरी – पैसेंजर ट्रेन को चालू करने, बिलासपुर चिरमिरी ट्रेन को दुर्ग या राजनांदगांव तक चलाये जाने, नागपुर रोड स्टेशन में दुर्ग – अंबिकापुर एवं जबलपुर – अम्बिकापुर का ठहराव देने, चिरमिरी – रीवा पैसेंजर में एसी कोच लगाने, नागपुर रोड से चिरमिरी तक नई लाईन बनाने में भूमि अधिग्रहण आदि कार्यवाही में तेजी लाने की मांग रखी थी, जिसे बैठक के पारित प्रस्ताव में शामिल कर लिया गया है। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि फिलहाल कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए सारी सामान्य गाड़िया रद्द कर दी गई है। कुछ स्पेशल गाड़ियों का परिचालन रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार हो रहे हैं। डीआरयूसीसी की इस बैठक में श्री रेड्डी के जारी प्रयास से क्षेत्रवासियों को आने वाले दिनों में कुछ सुविधाओं के विस्तार के रास्ते खुलते दिख रहे हैं। इस सम्बंध में पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी ने कहा है कि उन्हें मिली इस जिम्मेदारी के तहत वें रेल यात्रियों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours