देश के असम राज्य में भी दिखा रहा छःग राज्य के कोरिया जिले के जनप्रतिनिधियों का दम खम लगातार तीसरे दिन रहा डॉ विनय का धुँवाधार प्रचार

Estimated read time 1 min read

  • 37 ग्राम पंचायतो में पैदल यात्रा कर लगातार प्रचार प्रसार कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की विधायक जायसवाल कर रहे अपील ।

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया के मनेंद्रगढ़ विधान सभा के विधायक डॉ. विनय जायसवाल को असम चुनाव प्रचार में मिले प्रभार जिले बरपेटा पहुंचकर जिला मुख्यालय हावली टाउन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहीम खान पूर्व विधायक एवं ब्लॉक अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बरपेटा के विधानसभा सारुखेत्री में प्रत्याशी जाकिर हुसैन के पक्ष में आम सभा के माध्यम से प्रत्याशी हेतु कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील की । ग्राम पंचायत दक्षिण पश्चिम बैठारी, ग्राम पंचायत पकबतिबरिपम, ग्राम पंचायत पकाबे क़बारी,दक्षिण के कोइतपारा में आम सभा को भी संबोधित कर छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस वाली भूपेश सरकार की उपलब्धियों का बखान कर कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे है ।
बहरहाल आपको बता दे की राष्टीय स्तर से राज्य के मुखिया को असम राज्य का प्रभारी बनाये जाने पर उनके द्वारा राज्य के अन्य जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ खुद भी इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है । जिसमें कोरिया जिला भी अछूता नहीं रहा जहाँ मनेंद्रगढ़ के विधायक के साथ अन्य जनप्रतिनिधि असम राज्य के विधान सभाओं में पहुच कर अपना दम खम दिखा रहे है और लगातार कांग्रेस के पक्ष में स्थानीय लोगो को वोट देने की अपील कर रहे है जो सोसल मीडिया में हर तरफ बना हुआ है ।

जिसमें प्रमुख रूप से सहयोगी के रुप में प्रदेश सहसचिव राजेंद्र शुक्ला,राम अवतार अलगमकर, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, जिला महामंत्री वरुण शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत खोंगपनी जगदीश मधुकर, एनएसयूआई के कोरिया जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान बर्मन प्रमुख रूप से उपस्थित बने हुए है ।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours