तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर में जिस तरह से दूसरी मर्तबा कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता देख जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन पर तहसील राजस्व एवं नगरीय निकाय प्रशासन की संयुक्त रूप से दिन शुक्रवार को शाम 5:00 बजे लखनपुर के बस स्टैंड में बगैर फेस मास्क के पाए जाने पर वाहन चालकों मोटरसाइकिल चालकों एवं राहगीरों दुकानदारों से बिना फेस मास्क नही लगाए जाने पर आर्थिक दंड स्वरूप लगभग 40 लोगों से 100 -100 रुपए लगभग ₹4000 लिया गया
वही प्रशासन ने के बाद आज दूसरी बार बार लोगों को मास्क पहनने अनिवार्य करते हुई नगर के सभी दुकानों में जाकर सख्त हिदायत दिए। गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस रिटर्न को देखते हुए लखनपुर प्रशासन से तहसीलदार शिवानी जयसवाल, नायब तहसीलदार श्रुति धुर्वे, एजाज हाशमी, सीएमओ नगर पंचायत पटवारी नरेंद्र सिन्हा, रमेश ठाकुर, जितेंद्र,चंद्रशेखर, राहुल सिंह मेघनाथ, थाना से आरक्षक दशरथ राजवाड़े एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा प्रशासन ने आज नगर का भ्रमण करके लोगों को सख्त हिदायत देते हुए यह चेतावनी दी है कि वह बिना मांसक अगर नजर आते हैं तो उनकी तत्काल चालान काटकर उन्हें आर्थिक दंड दिया जाएगा। लखनपुर तहसीलदार शिवानी जयसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस रिटर्न के खतरे को देखते हुए यह आम जनता को हिदायत के तौर पर कार्यवाही की जा रही है ।और यह प्रतिदिन चेकिंग नगर पंचायत के द्वारा की जाएगी।नगर के साथ-साथ आसपास क्षेत्रों में अगर कोई बिना मासक की नजर आता है तो उन्हें तत्काल आर्थिक दंड रूप में दी जाएगी।
DEVELOP BY ASHOK SINGH

+ There are no comments
Add yours