जिला पंचायत की विषेष सामान्य सभा की बैठक कोविड प्रोटोकाल के साथ संपन्न 15वें वित्त की कार्ययोजना की रूपरेखा के साथ कोविड के टीकाकरण पर हुई चर्चा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिला पंचायत की विषेष सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष रेणुका सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी सहित सदन के अन्य सदस्य षामिल हुए। कोरोना के बचाव के लिए जारी प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित इस विषेष बैठक में जिले को पंद्रहवें वित्त के तहत प्राप्त होने वाली राषि के खर्च हेतु कार्ययोजना बनाए जाने पर चर्चा हुई। मंथन कक्ष में आयोजित इस सामान्य सभा की बैठक में सर्वप्रथम जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने पंद्रहवें वित्त के तहत जिले को प्राप्त राषि व उसके लिए प्राप्त निर्देषों के बारे में सदन को अवगत कराते हुए बताया कि इस योजना के तहत प्राप्त राषि का पचास प्रतिषत स्वच्छता एवं पेयजल के कार्यों में खर्च किए जाने के निर्देष हैं। इसके साथ ही गत बैठक मे सामान्य सभा के द्वारा चयनित विषयों षिक्षा, अधोसंरचना, सामुदायिक संपत्तियों का अनुरक्षण एवं स्वास्थ्य तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण को चयनित किए जाने की जानकारी सदन को प्रदान की गई।

जिला पंचायत सीइओ श्री दुदावत ने बताया कि जिले को प्राप्त कुल राषि में से आधी राषि को 29 कार्यक्षेत्रों के लिए मुक्त रखा गया है जिस पर कार्ययोजना बनाई जानी है।
सदन मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर राज्य में प्रभावी हो रही है। इसकी प्रारंभिक रोकथाम के लिए कलेक्टर कोरिया द्वारा नाइट कफ्र्यू लागू किया गया है। परंतु सुरक्षा के साथ ज्यादा से ज्यादा आम नागरिकों के टीकाकरण से ही बचाव का रास्ता आसान होगा। इसके लिए राज्य सरकार से प्राप्त निर्देषों के अनुसार एक अप्रैल से कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरिया जिले मे वृहद टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए कोरिया जिले में षहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केद्रों सहित कुल 70 स्थानों पर एक साथ टीकाकरण कार्य प्रारंभ हो रहा है। सीइओ जिला पंचायत ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि षासन के निर्देषानुसार 45 वर्ष आयु से उपर के सभी व्यक्तियों को इस अभियान के अंतर्गत टीकाकरण कराना है। कोरिया जिले मे लगभग सवा लाख लोग 45 वर्ष से उपर 60 वर्ष तक की आयु वर्ग में आते हैं इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को इस टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित अवष्य करें ताकि जिले में टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर इस महामारी की रोकथाम की जा सके। उन्होने कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी टीका लगवाया है और इसके दोनों डोज लगने के बाद काफी लाभकारी परिणाम सामने आएं हैं। इसलिए आप सभी आम नागरिकों को बिना डर के टीका लगवाने के लिए अवष्य प्रेरित करें। इस बैठक में जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती ज्योत्सना राजवाडे, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती सुनीता कुर्रे, दृगपाल सिंह, रविषंकर सिंह और मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर के जनपद अध्यक्ष के अतिरिक्त वनमंडलाधिकारी बैकुण्ठपुर श्री आओ, उपसंचालक पंचायत ऋतु साहू सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी और जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours