देश में सामूहिक रूप से मौतों का चल रहा सिलसिला काफी चिंताजनक—- भाजपा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने गरियाबंद ज़िला के हेरापाल निवासी दुर्गेश साहू और उसकी पत्नी पुनिया बाई की मौत और बेटे पुष्पेंद्र की गंभीर दशा को लेकर उठ रहे सवालों का ज़वाब प्रदेश को देने की मांग राज्य सरकार से की है। श्री शर्मा ने कहा कि इन तीनों ने कीटनाशक का सेवन किया था, जिसकी ख़बर आसपास के लोगों को पड़ौसी जागेश्वर ने दी और किसी तरह घर खोलकर सबने अंदर जाकर देखा कि तीनों बेसुध पड़े हैं। श्री शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जाँच कर सारे तथ्यों का ख़ुलासा करने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि कीटनाशक सेवन करने वाले इन तीनों पीड़ितों अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दुर्गेश साहू को मृत घोषित कर दिया जबकि पुनियाबाई व पुष्पेंद्र को गंभीर दशा के कारण रायपुर रिफर किया, जहाँ पुनियाबाई ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और पुष्पेंद्र जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह मौत को गले लगाने की इस वारदात से क्षेत्र में काफी सन्नाटा और दहशत है। हालाँकि घटना की वज़ह अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह प्रदेश में सामूहिक रूप से मौतों का सिलसिला चल रहा है, वह काफी चिंताजनक है। श्री शर्मा ने हाल के महीनों में हुई सामूहिक मौतों की घटनाओं का ज़िक्र कर कहा कि प्रदेश सरकार को इन मामलों में संज़ीदगी से जाँच करनी चाहिए। हेरापाल के साहू परिवार पर आई इस विपदा ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं और शासन व पुलिस प्रशासन को इसकी तह तक जाना होगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के पूरे कार्यकाल में लोगों के प्रताड़ित होकर आत्महत्या के लिए विवश होने का यह सिलसिला कलंकपूर्ण है। प्रदेश में युवा बेरोज़गारों, ग़रीबों-मज़दूरों, किसानों और छोटी-मोटी नौकरियाँ करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वालों पर कांग्रेस की सरकार का यह कार्यकाल क़हर बनकर टूट रहा है। कांग्रेस शासन के कलंकित और रक्तरंजित कार्यकाल ने उसके राजनीतिक चरित्र को पूरी तरह बेनक़ाब करके रख दिया है। हेरापाल में घटित घटना का यह ताज़ा मामला इस बात का जीता-जागता प्रमाण है। श्री शर्मा ने इस मामले में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हुए और इलाज करा रहे पुष्पेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मामले की जाँच करने और मृतक के परिवार को बतौर मुआवजा तत्काल पर्याप्त सहायता राशि देने की मांग की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours