चिरमिरी के कुरासिया नर्सरी में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

चिरमिरी के कुरासिया नर्सरी में आज सुबह एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह कुरासिया नर्सरी में महिला की लाश मिलने की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फ़ैल गई। घटनास्थल में चिरमिरी पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला की पहचान छुपाने के उद्देश्य से पत्थर से महिला की सर को कुचला गया है। संभाग की डॉग स्क्वायड की टीम और फोरेंसिक टीम को सुचना दी गई है ।जो‌कि घटनास्थल पर पहुंचे रहे हैं समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अश्वनी कुमार(थाना प्रभारी चिरमिरी)”मामले में डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है मामले की जांच चल रही है महिला की पहचान नहीं हो पाई है चिरमिरी थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी महिला की पहचान की जानकारी मिलती है तो वह चिरमिरी थाना‌ मे इसकी सुचना दे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours