तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई योजनाओं के तहत जनता को सुविधाएं देने वाले प्रोजेक्ट की शुरूआत करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मोर बिजली एप के नये फीचर्स का शुभारंभ किया। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के जरिए लोग घर बैठे 16 से अधिक प्रकार के विद्युत संबंधी कार्यों का निपटारा कभी भी किसी भी समय कर सकते हैं। इस एप में ‘‘आपातकालीन शिकायत’’ फीचर शामिल किया गया है। टूटे बिजली के तार या किसी घटना की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद इस लोकेशन पर मदद पहुंचा दी जाएगी। इसके अलावा मीटर, नाम परिवर्तन, शिफ्टिंग, नया कनेक्शन, टेरिफ परिवर्तन, बिल भुगतान, बिजली बिल हाफ योजना से प्राप्त छूट, वगैरह सभी काम इस एप पर हो जाएंगे।

+ There are no comments
Add yours