दरिंदगी का शिकार नाबालिग की मौत, जाच करने कब्र खोदकर निकाली लाश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

प्रदेश में कोंडागांव जिले में नाबालिग दरिंदगी का शिकार हुई और फिर उसने मौत हो गईं। मृतका के परिजनों के विरोध के बाद जांच के लिए पुलिस ने दोबारा कब्र को खोदवा कर वहां से शव को निकाला गया। शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लगभग दो माह पूर्व की घटना में शादी में चलने वाले नृत्य- संगीत के कार्यक्रम में कुछ लड़कियां शामिल होने गई थीं। उन्हीं में से दो लड़कियों को कुछ मनचलों ने पकड़ लिया। इनमें से एक लड़की किसी तरह लड़कों के चंगुल से बचकर भागने में सफल हो गई, लेकिन एक वहीं फंस गई। इसके बाद कई युवकों ने उसे दरिंदगी का शिकार बनाया। इसके बाद लड़कों ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया। लड़कों की दरिंदगी का शिकार हुई लड़की जब अपने घर पंहुची तो माता- पिता और परिवार के लोगों को आपबीती बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। अपने साथ हुई इस दरिंदगी से आहत लड़की अंदर- अंदर घुटती रही और आखिरकार उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दूसरे दिन लड़की के मृत शरीर को परिवार एवं ग्रामीणों ने दफन कर दिया।

लड़की की मौत के बाद उसके साथ घटी घटना की गांव में चर्चा होने लगी। यह बात किसी तरह पुलिस तक पहुंची और फिर मृतका के परिजनों से पुलिस ने बात-चीत की। उनके बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू करने की बात कही। परिजनों में उम्मीद जगी की उनकी बेटी को अब न्याय मिलेगा, लेकिन घटना के कई महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच लड़की के पिता ने जहर पीकर जान देने की भी कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा लेकर गए और किसी तरह उसकी जान बच गई।

इस हादसे के बाद से लड़की के पिता अपनी सुध बुध पूरी तरह खो बैठे हैं। इसी दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, केशकाल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अमित पटेल धनोरा पुलिस बल के साथ दौरे पर मृतका के गांव पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश दिए। इसके बाद मृत नाबालिग को दफनाए गए स्थल से उसके शव को निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours