श्री परशुराम भगवान् की अर्चना और सुंदरकांड का पाठ भक्तिभाव से किया गया
बैकुंठपुर।
अक्षय तृतीया पर विगत वर्षाे की भातिं ब्राह्मण समाज कोरिया द्वारा भगवन परशुराम जी मन्दिर मे भगवान् श्री परशुराम जी का दिव्य अभिषेक तथा श्रृंगार किया गया । इसके उपरांत शाम 5.30 से भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम मे ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष बृज मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष जय बाजपेयी, बैकुंठपुर इकाई अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जिला सचिव योगेंद्र मिश्रा युवा इकाई के जिला अध्यक्ष अभय दुबे रवि त्रिपाठी शुशील शुक्ला, विपुल शुक्ला आचार्य कवि पांडेय, अभिषेक दुबे, मोनू तिवारी, अनिरूद्ध शर्मा, संस्कार समिति के अशोक पांडेय, ओंकार पांडेय तथा ज्योति दुबे भी सम्मिलित रहे । संगीतमय सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुति समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रभात मिश्रा एवं साथियों के द्वारा की गई । अध्यक्ष बृज मिश्रा ने सभी नगर वासियों को अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए सभी के मंगल की शुभकामना प्रेषित की तथा सभी का आभार प्रदर्शित किया । कार्यक्रम मे शैलेंद्र सिंह की भी गरिमामय उपस्थिति रही ।

+ There are no comments
Add yours