आंगनबाड़ी साड़ी खरीदी घोटाले के विरोध में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन

Estimated read time 0 min read

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और इस्तीफे की उठाई मांग

बैकुंठपुर।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में कथित घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस कोरिया ने रविवार को कुमार चौक पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह प्रदर्शन प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित किया गया।

महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगभग 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में करीब 9.7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उनका कहना है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीदी में गुणवत्ता हीन साड़ियों की आपूर्ति की गई। निर्धारित 5.5 से 6.3 मीटर लंबाई के स्थान पर करीब 5 मीटर की साड़ियां उपलब्ध कराई गईं और बाजार में कम कीमत की साड़ियों को अधिक मूल्य दर्शाकर सप्लाई किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजोती मरकाम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, अजय सिंह मनोज दुबे महामंत्री, आशीष यादव, िवपुल शुक्ला प्रांजल जायसवाल, मोनू माझी रियाजउद्दीन फारूक वसीम खान बाबू, इब्राहिम चांदनी सोनी संजोती मरकाम ममता गुप्ता, महिंदर कौर, कादिर अली, गोल्डन टेलर उर्मिला रानी रजवाड़े दुर्गा प्रेमा, भगवती, रामबाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours