शादी की खुशियां मामत में बदलीं, बेटे की शादी के बाद घर लौट रहे पिता की हादसे में मौत……बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे एवं भटगवा के पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाडे पहुॅचे जिला अस्पताल बैकुंठपुर

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे एवं भटगवा के पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाडे पहुॅचे जिला अस्पताल बैकुंठपुर

बैकुंठपुर।

बेटे के शादी एक पिता और उसके परिवार के लिए अभिशाप बन गया। जब पिता अपने पुत्र के शादी के उपरान्त अपने घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में पिता की सडक हादसे में र्ददनाक मौत हो गई। जिसने एक खुशहाल परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। वही एक अन्य को गंभीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है। एनएच 43 मार्ग पर तेज रफ्तार दो आर्टिकाओ की आमने सामने की भीषण टक्कर में पिता की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार आध दर्जन से अधिक लोगो हल्की फुल्की चोटे आई हैं।

घटना सोमवार की दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है घटना पटना थाना क्षेत्र अंर्तगत जमगहना बाजार के समीप की बताई जा रही है। जहॉ दो आर्टिकाओ के आमने सामने की टक्क्र हुई। एक वाहन सूरजपुर एवं दूसरा जीपीएम जिले का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिता पुरुषोत्तम राजवाड़े उम्र 52 वर्ष निवासी बदरा, जिला सूरजपुर अपने बेटे की शादी के लिए कोरिया जिले के उमझर में बीती रात आए हुए थे जिसके बाद वे शादी के उपरांत घर लौट रहे थे। मृतक पुरुषोत्तम राजवाड़े भड़गांव के पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं जबकि घटना में एक अन्य रामकरण राजवाड़े को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बैकुंठपुर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के तत्काल बाद बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे एवं भटगवा के पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाडे, जनपद सदस्य गणेश राजवाडे सहित सैकडो की तादात में लोग जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुॅचे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours