शादी से लौट रही स्कॉर्पियो हुई दूर्घटनाग्रस्त, 2 की मौके पर मौत, 4 घायल….बैकुंठपुर के जूनापारा से शादी के बाद वाहन चिरमिरी के डोमनहिल जा रही थी वापस

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर के जूनापारा से शादी के बाद वाहन चिरमिरी के डोमनहिल जा रही थी वापस

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर के चेर में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो सीजी 16 सीपी 3708 अनियंत्रित होकर पलटने से चिरमिरी डोमनहिल निवासी 6 युवको को गंभीर चोट लगी जिसमें से 2 युवकों की मौके पर ही मौत होने की खबर मिली। वही पर 4 घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया गया जिसमें 2 वर्तमान में भी अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। घटना के सबंध में बैकुंठपुर बैकुंठपुर कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसा चेर के एक पेट्रोल पम्प के करीब बीती रात लगभग 01 बजे सड़क दुर्घटना हुआ । जिसमें वाहन स्कार्पियो में 07 लोग सवार थे सभी साथी चिरमिरी के निवासी थे। सभी लोग चिरमिरी से बैकुंठपुर के जूनापरा में शादी में शामिल होकर घर वापसी के लिए निकले थे तभी बैकुंठपुर के चेर मे एसिडेंट हो गया। वही पर लोगो का कहना है कि गाड़ी की गति काफ़ी तेज थी जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई । घटना के बाद सभी घायलो को एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने 2 लोगो को मृत घोषित कर दिया । जबकि 2 का ईलाज जारी है एवं 2 अन्य को अस्पताल से छुटटी दे दी गई । मृतको में आर्यन सोनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी डोमानहिल व कुलदीप सिंह उम्र 23 वर्ष बताए गए। वही पर वाहन ड्राइवर मौके से फरार बताए जा रहे हैं ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours