लखनपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कांग्रेस ने 1 घण्टे का किा सांकेतिक चक्का जाम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शिवनगर से अंबिकापुर के मध्य लगभग 54. 40 किमी नव निर्माण सड़क किया जाना है परंतु ठेका कंपनी के द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण किया जाना जिसके कारण आवागमन क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं नगरीय क्षेत्र में कुछ दूरी तक आधा अधूरा सडक़ को खुदाई करने के उपरांत विद्युत पोल शिफ्टिंग सहित नल जल व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है जिसके कारण सड़क में आए दिन घंटो जाम की स्थिति निर्मित होती है तथा पेयजल समस्या इन वार्डों में विकराल रूप धारण किया हुआ है जिसे देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर बिलासपुर पर चक्का जाम किया गया जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में तथा ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता की उपस्थिति में लगभग एक घंटा सांकेतिक चक्का जाम किया गया तत्पश्चात मौके पर राजस्व अमल एसडीएम अनिकेत साहू तथा एनएचके एसडीओ नितेश तिवारी और ठेका कंपनी के प्रतिनिधि राघव गौरव की उपस्थिति में काफी नोकझोंक के उपरांत जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर जैसे स्व प्रथम अंबिकापुर से शिव नगर के मध्य जितने भी सड़क में भूमि अधिग्रहण किया गया है उसका शिविर लगाकर मुवजा राशि प्रदान जल्द से जल्द किया जाए ।
वही दूसरी महत्तपूर्ण मांग यह है कि घुमघुटा नदी में पुलिया चुल्हट नाला मैं पुलिया चेन्नई मैं पुलिया नवीन पुलिया निर्माण की मांग की गई तथा एन एच के अधिकारियों को बनरहे सड़क निर्माण कि सतत निगरानी सक्रियता पूर्वक किया जाना चाहिए जिससे काफी धीमी गति से हो रहे काम में तेजी ला सके वही डायवर्सन बनाए गए सड़कों को त्वरित डामरीकरण कर सड़क निर्माण किया जाए इन विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के उपरांत अधिकारियों एवं ठेका कंपनी के द्वारा आश्वासन के उपरांत चक्का जाम समाप्त किया गया इस चक्कर जाम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव जिला मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव शराफत अली अशफाक खान रमेश जायसवाल शैलेंद्र गुप्ता दिनेश तायल मुकेश सिंह संतोष साहू संजय गुप्ता मोहम्मद इरशाद खान अमित बारी मकसूद हुसैन दप्पू खान सहित तमाम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों जिला पंचायत अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours