विकास कार्यो में डॉ॰ महंत व डॉ॰ शिव डहरिया का विशेष योगदान – नेता प्रतिपक्ष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

नगर पंचायत खोंगापानी में विकास कार्यों की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।पहले वार्ड में जो काम हो गये है उसके अलावा अभी भी 28 लाख रुपयों की स्वीकृति मिल गई है जिससे वार्ड में सड़क और नाली के नवीन काम होंगे जिसे लेकर वार्डवासियों में खुशी की लहर है।
वार्ड क्र.4 के पार्षद जगदीश मधुकर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से कई बार वार्ड के विकास के संबंध में चर्चा हुई जिस पर उन्होंने
एकतानगर वार्ड क्रमांक 04 में सूर्योदय पंडाल से स्टॉप डेम तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य राशि 15 लाख और
एकतानगर मुख्य मार्ग से रतन केंवट के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। नेता प्रतिपक्ष जगदीश मधुकर ने कहा कि विगत दो साल में वार्ड में बहुत से विकास कार्य हुआ है। अब इसी कड़ी में सड़क व नाली के लिए जो स्वीकृति मिली है। इसके लिए नेताद्वय का विशेष सहयोग रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours