तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में संचालित विभिन्न ढाबों में इन दिनों अवैध शराब बेची जा रही है। देर रात तक यहां जाम छलकाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। नेशनल हाइवे पर शहर के सीमाओं से लगा हुआ है। जिसके कारण अपराधी किस्म के लोग भी इस इलाके को खुद के लिए सुरक्षित मानते हैं। नियम कायदों को ठेंगा दिखाकर ढाबा संचालकों के यहां शराब की सुविधा मिल रही है। पिछले वर्ष दिखावे के लिए कुछ ढाबे पर छापामार कार्रवाई की गई थी। जिसमें शराब बेचने वाले छूटभैये लोगों को पकड़कर जेल भी भेजा गया था लेकिन बड़े लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शराब और जुए का भी गढ़
गौरतलब है कि अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ मार्ग कलेक्टोरेट के आसपास शराब एवं जुए का भी गढ़ माना जाता है। यहां बैकुन्ठपुर और चरचा आसपास के कई गांवों में जंगल है जो अपराधियों के छिपने का भी बेहतर ठिकाना माना जाता है। ऐसी जगह पर शराब भी खुलेआम बेची जा रही है। इसके पहले भी आसपास के कई इलाकों में अज्ञात लाश मिलने की घटना सामने आ चुकी है जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।
शराबियो के लिए शेफ जोन
गौरतलब है कि आबकारी एक्ट के नए नियमों के तहत खुलेआम शराब पीने पर पाबंदी है। इसी वजह से चखना दुकान संचालकों पर भी समय-समय पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन कई जो मदिरा का शौक रखते हैं वह ऐसे खुले ढाबों में को सुरक्षित मानते हैं। जिससे र्बैकुन्ठपुर का माहौल बिगड़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
as

+ There are no comments
Add yours