तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आखिरकार कोरिया जिले में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के लिए काफी रस्साकशी के बाद घोषणा कर दी गई । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कोरिया जिले के अध्यक्ष एवं महामंत्री के नामों की घोषणा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के द्वारा की गई । कोरिया जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर अंचल किशोर राजवाड़े एवं महामंत्री के तौर पर शारदा गुप्ता के नामों की घोषणा की गई है। इस दौरान विगत 4 महीनों से चल रहे रस्साकशी का पटाक्षेप आज हो गया । इसके बाद अंचल किशोर राजवाड़े के समर्थकों एवं परिजनो ने उन्हें बधाई देकर आगामी दिनों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी । इस दौरान प्रदेश के पूर्व श्रममंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अंचल किशोर राजवाड़े की नियुक्ति पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि जो सही था वह हुआ । इसके लिए योग्य उम्मीदवार को संगठन ने दायित्व सौंपा है । वहीं पर इस संबंध में अपने चयन के बाद अंचल राजवाड़े ने सभी वरिष्ठ नेताओं को आशीर्वाद और स्नेह की कामना करते हुए निकट भविष्य में उनके मार्गदर्शन पर चलने की बात कहा है। उन्होने कहा कि संगठन को सर्वोच्च स्तर पर ले जाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए युवाओं से आह्वान किया है

as

+ There are no comments
Add yours