तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सूरजपुर भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती नियुक्त किए गए हैंं| भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर रविन्द्र भारती को भाजयुमो सूरजपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है| श्री भारती लंबे समय से भाजयुमो व छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं| रविन्द्र भारती सुलझे हुए एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी तथा इन्हें संगठन के विभिन्न पदों में काम करने का अनुभव है|सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम करने व अपनी सक्रियता से जिले के युवाओं में अपनी विशिष्ट कार्यशैली को लेकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं|इनकी नियुक्ति से युवाओं में हर्ष का माहौल है|
as

+ There are no comments
Add yours