सोशल साईटों पर आनलाईन लाईव दिखाई जा रही आरती व पूजा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

रोजाना प्रातः 7ः00 बजे तथा संध्या के 6ः00 बजे

कोरोना महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन से प्राप्त निर्देषो के अनुसार कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा चैत्र नवरात्र पर लगने वाले कुदरगढ़ धाम के प्रसिद्ध मेले को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिस पर श्रद्धालुओं से अपील भी की गई हैं कि वे घर पर रहकर ही पूजा-पाठ करे, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से नियंत्रित किया जा सके। आमजनों के द्वारा भी इस अपील पर अमल करते हुए घर पर ही रहना उचित समझा है और मेले परिसर पर श्रद्धालु नहीं आ रहे हैं।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा और कुदरगढ़ धाम की प्रसिद्धता को देखते हुए पहल कर आॅनलाईन माध्यम के द्वारा चैत्र नवरात्र में लाईव आरती दिखाने का प्रबंध किया गया है। आरती आॅनलाईन सोशल साईट इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, पर शेयर किये गये लिंक के माध्यम से लोगांे को दिखाया जा रहा है और माता के दर्षन करने का अवसर दिया गया है।


इस तरह देखा जा सकता है माॅ कुदरगढ़ी को लाईव-
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर रोजाना प्रातः 7ः00 बजे तथा संध्या के 6ः00 बजे माता के लाईव दर्शन किये जा सकते हैं, इसके लिए श्रद्धालु
इंस्टाग्राम लिंक पर – https://www.instagram.com/kudargarhsurajpur
फेसबुक पर – https://www.facebook.com/kudargarhsurajpur
ट्विटर पर – https://twitter.com/kudargarh
के माध्यम से आॅनलाईन जुड़कर माता के दर्षन कर सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours