बैकुण्ठपुर के सरकारी शराब दुकान में लॉकडाउन के दौरान चोरों ने बोला धावा – दिवार की ईटे निकालकर ले गये अपने साथ हजारो की शराब

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के सरकारी शराब दुकान में लॉकडाउन के दौरान चोरों ने धावा बोलकर हजारों की शराब उड़ा ली । इस दौरान आज शुक्रवार की सुबह जैसे ही आसपास के ग्रामीणों ने बैकुण्ठपुर के सरकारी शराब दुकान के दिवार ईटे खुले देखा तो उसके उपरांत लोगों ने दुकान के संचालकों को इसकी सूचना दी । इस दौरान जैसे ही शराब दुकान संचालक शराब दुकान में पहुंचे तो देखा गया कि तकरीबन 15 से 20 बोतल शराब की गायब है इस दौरान बताया जा रहा है कि लगभग 10 से 12 हजार की शराब चोर अपने साथ ले गए ।

वहीं पर लोग यहां भी आशंका जता रहे हैं कि यह चोर जगह से जानकार है। और उन्हें शराब दुकान की रखी शराब दुकान के बारे में पहले से ही था। अंदाज इसलिए उन्होंने दीवार की ईटे लगभग 4 फीट ऊपर खोलें । चोरो ने दीवार की 10 ईटे निकाल कर बाहर बैगर दुकान के अंदर प्रवेश किए शराब की 15 से 20 बोतल अपने साथ ले गए । इस दौरान बताया जा रहा है कि चोर पीछे की धान खेत से शराब दुकान के पर पहुंचे थे ।

इस दौरान वापस भी चोरो ने उसी रास्ते से गए । धान के खेतो में पैरो के निशान के आधार पर लोगो का कहना है कि दो से तीन चोर हो सकते है और इस दौरान चोरों ने शराब की बोतल के खोखे भी धान के खेतों में फेंक दिए । ग्रामीणों को आशंका है कि छिंदवाड़ा में लगने वाले जुए के फड के जुआरी ही शराब दुकान के चोर होंगे । लोगों का कहना है कि इन्हीं लोगो के द्वारा घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है । घटना सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है इस दौरान सुबह 10 बजे तक शासकीय शराब दुकान के कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours