एक अक्टूबर से मिलावटी सरसो तेल बेचा तो होगी कडी कार्यवाई, सरकार ने खाद्ध विभाग को दिए निर्देश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

फिलहाल सरसों के तेल में 20 फिसद तक अन्य खाने का तेल मिलाना की ही इजाजत थी। लेकिन इस नियम के बाद अब ये मिलावट नहीं होगी । कंज्यूमर्स के लिए बेहद अच्छी खबर है। सरसों के तेल में अब कोई भी ब्रांड किसी अन्य खाने के तेल की मिलावट नहीं कर पाएंगे। अब सिर्फ शुद्ध सरसों के तेल की बिक्री होगी। इस सबंध में जिले के खाद्ध सुरक्षा अधिकारी सागर दत्ता ने बताया कि मानक प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर 2020 से सरसो के तेल में किसी भी अन्य तेल को मिला कर एडिबल ब्लेंडेड वेजिटेबल ऑइल के रूप में निर्माण करने और बेचे जाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया हैं। 1 अक्टूबर 2020 से बाजार में केवल सरसो का तेल ही बेचा और निर्माण किया जाएगा।

यदि कोई भी व्यापारी सरसो तेल के साथ अन्य तेल को मिला कर एडिबल ब्लेंडेड वेजिटेबल ऑइल का निर्माण करते है तो वो जल्द से जल्द अपने बचे हुए स्टॉक के निष्पादन के लिए अपने खाद्य लाइसेंस में मोडिफिकेशन करवाएंगे। व जो व्यापारी सरसो तेल के किसी अन्य तेल को मिलाकर बने एडिबल ब्लेंडेड वेजिटेबल ऑयल को बेच या संग्रहण कर के रखे हैं तो वो दिनांक 1 अक्टूबर 2020 से पहले तक माल वापसी की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

एक अक्टूबर से की जायेगी कार्यवाई

निर्धारित तिथि 1 अक्टूबर 2020 के बाद यदि जिलें में व्यापारियों के पास बिना किसी वैध कारण या दस्तावेज के सरसो के तेल के साथ किसी भी अन्य तेल का मिला हुआ एडिबल बेलन्डेड वेजिटेबल ऑयल निर्माण करते, बेचते या संग्रहीत करके रखा हुआ पाया जाता हैं तो नियमानुसार उक्त तेलों की जब्ती बनाते हुए प्रकरण दायर करने की कार्यवाही की जाएगी।

देश भर में 4,500 से अधिक नमूने की जाच के बाद फैसला

गौरतलब हो कि पिछले कुछ समय में सरसों तेल की कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। ऐसे में आशंका बढ़ गई है कि घटिया खाने के तेल की मिलावट ज्यादा हो जाएगी। इसे रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। खाने के तेलों में मिलावट की खबरों पर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा नियामक ने पिछले हफ्ते देश के कई शहरों से खाद्य तेल  के 4,500 से भी ज्यादा नमूने लिए। इन सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है। और जाॅच में पाया गया कि किस तरह से सरसो तेल में खेल खोला जा रहा था।

 सरसों तेल में अब नहीं हो सकेगी मिलावट

– अब सिर्फ शुद्ध सरसों तेल की बिक्री होगी।

– सरसों तेल में दूसरे तेल के मिलावट वाले ब्रांड पर रोक।

– सरकार ने मिलावट रोकने के लिए दिए निर्देश।

– फिलहाल 20 परसेंट तक दूसरे खाने के तेल को मिलाने की इजाजत।

– सरसों के दाम बढ़ने से घटिया तेल की मिलावट की आशंका बढ़ी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours