खाडा बांध टूटने मामले में कार्यपालन अभियंता व एसडीओ निबटे

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया के बैकुण्ठपुर में खाडा बांध टूटने पर जल संसाधन संभाग  बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू व बैकुण्ठपुर के एसडीओ एम एल सोनी को अपर सचिव वृदावन सेन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपने पत्र में अपर सचिव ने विभाग के दोनो अधिकारियो पर  बेहद ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपर सचिव ने अपने पत्र में जो कहा है वो बेहद ही गंभीर प्रतीत होते हैं । जल संसाधन संभाग बैकुण्ठपुर जिला कोरिया अंतर्गत खांड़ा मध्यम जलाशय परियोजना का बांध दिनांक 23 सितंबर को क्षतिग्रस्त होने से ग्राम खाड़ा खोडरी एवं भाडी की लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल पानी के तेज बहाव से नष्ट हो कई। अपर सचिव ने दोनो ही अधिकारियो पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि ग्राम वासियों की सूचना के उपरांत भी संबंधित अधिकारियों के स्थल पर नहीं पहुंचने एवं बांध की सुरक्षा नहीं करने के कारण उक्त घटना घटित हुआ। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए पहली नजर में संबंधित कार्यपालन अभियंता व अनुविभागीय अधिकारी दोषी पाए गए हैं । इसलिए राज्य शासन के द्वारा जलसंधारण संभाग बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं जल संसाधन संभाग बैकुण्ठपुर के अनुविभागीय अधिकारी एम एल सोनी उप संभाग क्रमांक 1 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम 1966 के नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता हसदेव गंगा का जल संसाधन विभाग अंबिकापुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी । गौरतलब हो कि पत्र की भाषा से स्पष्ट हो जाता है कि विभाग इन दोनों अधिकारियों के कार्यशैली से बेहद ही खफा नजर आ रहा है जो जायज भी नजर आ रहा है।

मई में रिपेयरिंग राशि की गइ थी स्वीकृत

खाड़ा बाध सहित बैकुन्ठपुर विधानसभा अंर्तगत के करीब डेढ दर्जन जलाशयो के गेट रिपेयरिंग के लिए राशि की मांग की गई थी, जिसे मई में विधायक अंबिका सिंहदेव ने स्वीकृत कर दिया था। बावजूद इसके खाडा बांध लपरवाही से टूट गया।

सरकार ने जांच के आदेश दिए

किसानों को हुए नुकसान और बांध टूटने की घटना को भूपेश सरकार ने भी गंभीरता से लिया। इसके बाद जल संसाधन मंत्री रविंद्र चैबे ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। खाडा जलाशय टूटने के मामले में प्रथम दृष्टया दो अधिकरियो को जिम्मेदार माना गया। और उन पर कडी कार्यवाई की गइ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours