भाजपा नेता तीरथ गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ गुप्ता के निधन पर प्रदेश भाजपा के नेताओं व कोरिया जिला के सभी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक पटेल, अनिल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय सहित जिले के पदाधिकारीगणों ने श्री गुप्ता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। पार्टी परिवार की ओर से तीरथ गुप्ता के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके निधन समाज के लिए अर्पूणनीय क्षति बताई गई। सभी नेताओं ने कहा कि, तीरथ गुप्ता एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ बहुत ही मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, जिले में शोक का वातावरण है तीरथ गुप्ता जी की कमी को हम कभी पूरा नहीं कर सकते। उन्हें याद करते हुए उनकी प्ररेणा को हम सभी अपने जीवन में धारण करेंगे। शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours