तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण होने के कारण शहर में पीने के पानी सप्लाई हेतु बिछाई गयी पाइप लाइन के सिप्टिंग का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से हो रहा है। जिसके तहत विभाग को नया पाइप के साथ अगर पुराना पाइप अच्छी हालात में हो तो उसका उपयोग करना है। जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा जिले में लगभग तीन करोड़ से ज्यादा का भुगतान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मनेंद्रगढ़ के द्वारा पुराने पाइप को वेल्डिंग करावा कर नया पाइप लाइन में जोड़ा जा रहा है।
जुगाड़ पद्धति से हो रहा काम :- अनुपयोगी हो चुके पाइप को काट छांट कर जुगाड़ के सहारे पुनः उपयोग में लाने का काम विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिसका खामियाजा भविष्य में नगर पालिका प्रशासन के साथ ही जनता को भुगतना पड़ सकता है।
माप दंड का पालन नहीं
पाइप लाइन बिछाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार पर्याप्त गहराई व रेत डाल कर पाइप को बिछाया जाना चाहिए मगर विभाग द्वारा सब को दरकिनार कर खाना पूर्ति की जा रही है। पर्याप्त गहराई ना होने के कारण भारी वाहन के कारण पाइप के छतिग्रस्त होने की सम्भावना बनी रहेगी ।
कोविड -19 गाइड लाइन का पालन
करोना संकट को देखते हुए एक ओर जहाँ लोगों को लाकडाउन का सामना करना पड़ रहा वही अत्यधिक आवश्यक कामों में निर्धारित शर्तों के अधीन काम करने की अनुमति दी गयी है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग , साइट में सेनेटाइजर की व्यवस्था व मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। परंतु पाइप लाइन विस्तार में लगे मजदूरों को इन चीजों से वंचित रख कर महामारी को नजर अंदाज किया जा रहा है।
पाइप सिप्टिंग के काम में नया व पुराने पाइप का उपयोग करना है। इसलिए नया पाइप के साथ ही उपयोग हो चुके पाइप को पुनः बिछाया जा रहा है।
एस . बी . सिंह S. D .O. P. H .E. मनेंद्रगढ़ ।
आपके माध्यम से बात संज्ञान में आई है। इंजीनियर को भेज कर दिखाता हूँ ।
एच. डी .रात्रे मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनेंद्रगढ़।

+ There are no comments
Add yours