फायनेंस कम्पनी का कर्मचारी बन ठगी करने के आरोपी गिरफ्तार । रिपोर्ट दर्ज कराते ही तत्काल कार्यवाही !

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

लोन दिलाने के नाम पर रकम ऎठने के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता ।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी बुधमान राम प्रजापति पिता स्व . श्री हेमसाय प्रजापति निवासी ग्राम नमना कला थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर छ .ग .का थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि प्रार्थी को लोन दिलाने के नाम पर प्रार्थी के गांव में माह सितम्बर 2020 में कुछ लोग आये तथा प्रार्थी , उजियार सिंह , पीला राम , विहानू राम , जगदीश सोनी , रघुनाथ दास से मिले तथा बताये कि हमलोग IDF फाईनेंस सर्विसेस प्रा . लि . के मैनेजर एवं कर्मचारी है हमारी कंपनी ग्रामीण लोगों को 3-3 लाख रूपये का लोन दे रही है तथा स्टाम्प पेपर में मनेन्द्रगढ न्यायालय में लिखा पढ़ी गारण्टी के साथ करेगें तब उक्त सभी ग्रामीण मनेन्द्रगढ आये तथा स्टाम्प पेपर में लिखा पढ़ी कराकर प्रत्येक लोगो से 4000-4000 / रूपये कुल 24,0000 रूपये लिये तथा तीन चार दिन बाद आपके खाता में 3 लाख रूपये पैसा आ जायेगा बोले तथा उनके बताये समय अनुसार पैसा खाता मे नही आने पर उक्त सभी लोग इनका पता तलाश में मनेन्द्रगढ आये तथा थाना में रिपोर्ट करने पर थाना मनेन्द्रगढ में दिनांक 08.10.2020 को अपराध क्रमांक 344/2020 धारा 419,420,120 B भा. द . वि . दर्ज कर विवेचना में लिया गया। चूंकि प्रार्थी पक्ष अभी भी आरोपियो के संपर्क मे थे इसलिये अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण उके के नेतृत्व में आरोपियो की धरपकड़ हेतु तत्काल योजना तैयार की गई जिसके अनुसार ग्रामीणों के साथ सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया योजना अनुसार खुद को IDF कंपनी का लोन आफिसर बताने वाले व्यक्ति आये प्रथम बार दो व्यक्ति आये जिनमे से एक उतर कर रूक गया तथा दूसरा व्यक्ति मोटर सायकल से वापस गया तथा आरोपीगण उस समय भी ग्रामीणों से लोन दिलाने की बात कर रहा था तथा अपने मैनेजर से मिलाने की बात की कुछ समय बाद मोटर सायकल में तीन व्यक्ति आये जिनमें से एक व्यक्ति को रोहित सिंह नामक कार्ड धारी व्यक्ति ने कंपनी का मैनेजर बताया । प्रार्थी के निशानदेही पर सभी चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया जिनमे से एक व्यक्ति IDF फाईनेंस सर्विसेस प्रा . लि . का परिचय पत्र लगाये मिला जिसमें रोहित सिंह ( लोन आफिसर ) नाम लिखा था एवं दूसरा व्यक्ति IDF फाईनेंस सर्विसेस प्रा . लि . का परिचय पत्र मिला जिसमें सुरेन्द्र सिंह ( लोन आफिसर ) नाम लिखा था दोनो परिचय पत्रों पर आरोपियों का फोटो ही अंकित थी तथा तीसरा व्यक्ति अपने मोबाईल में आईकार्ड दिखाया जिसमे सुरेश द्विवेदी ( ब्रांच मैनेजर ) लिखा था तथा चौथा व्यक्ति ( ब्रांच मैनेजर ) बना था।
आरोपियों ने अपना नाम विनोद कुमार बंसल पिता मंजू राम उम्र 22 वर्ष वार्ड न . 11 बिजुरी थाना बिजुरी , गजेन्द्र बंसल पिता स्व ० जगत राम बंसल उम्र 29 वर्ष वार्ड न . 10 विभूरी थाना बिजुरी , बलदेव बंसल पिता धरमलाल उम्र 23 वर्ष गुल्लू आमादार थाना राजनगर , लवकुश गिरी पिता नर्मदा गिरी उम्र 27 वर्ष लोसरा थाना बिजुरी जिला अनुपपुर बताया । परिचय पत्र के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब न देने से थाना तलब किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद कुमार बंसल ( रोहित सिंह लोन आफिसर ) ने बताया कि कुछ माह पूर्व मे गजेन्द्र पाल , बलदेव और लोकेश मिले कि वलदेव व सहायता समूह से जुडा था बैंको का लेन देन जानता था।उसे अच्छी जानकारी थी इसलिये हम तीनो उससे काम मांगने गये उसने बोला मेरे पास एक योजना है , आजकल लोगो के पास पैसे की कमी है हम भी लोगो को लोन दिलाने के नाम से लोगो में पैसे ले सकते है , तब हमने योजना बनाई तथा इन्टरनेट से एक फायनेंस कंपनी IDF फाईनेंस प्रा . लि . सर्च किया तथा मैने अपने फोन पर कार्ड डिजाईन एप से रोहित और सुरेन्द्र दोनो ( लोन आफिसर ) का कार्ड डिजाईन करके बलदेव को व्हाटसअप किये बलदेव किसी दुकान से प्रिंट निकालकर कार्ड बनाकर दिया उक्त कार्ड को मै और राजेन्द्र बंसल प्रयोग करते थे कि हमारे गांव के लोग एवं हमारे परिचय के लोग ज्यादातर सूरजपुर में थे इसलिये वहां के लोगो को काल करके बलदेव बंसल अपने जाल में फ़साता था। सभी दस्तावेज वही फोन से तैयार कराता था तथा जब ग्रामीण दस्तावेज तैयार कर लेते थे तो मै , राजेन्द्र ( लोन आफिसर ) और लवकुश गिरी ( ब्रांच मैनेजर ) बनकर मनेन्द्रगढ बुलाते थे और पैसे तथा घोषणा पत्र , परिचय पत्र , लेकर बलदेव को दे देते थे , सभी दस्तावेज बलदेव के पास तथा पैसो को हमलोग आपस मिलकर बांट लिये । आरोपी द्वारा पेश करने पर दो नग IDF फाईनेंस सर्विसेस प्रा . लि . का परिचय पत्र , दो नग स्टाम्प पेपर , दस नग आधार कार्ड की छायाप्रति , आरोपी विनोद कुमार वंसल का दो नग आधार कार्ड , दी नग मोबाईल फोन , एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया गया है ।
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक आर . आर . भगत , प्रधान आरक्षक खेमराज सिंह , सत्येंद्र तिवारी , आरक्षक इस्तेयाक खान , आरक्षक भूपेन्द्र यादव , राजेश रगडा , राकेश शर्मा , जितेन्द्र ठाकुर , पुरुषोत्तम बघेल , विनीत सोनी , प्रमोद यादव की भूमिका रही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours