गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु खिलाड़ियों से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोच्च श्रेष्ठ खिलाडियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान वर्ष 2019-20 हेतु 15 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। गुण्डाधूर सम्मान के रूप में से अलंकृत खिलाडियों को एक लाख रूपये नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाडियों को दिये जायेगे जिन्होंने वर्ष 2019-20 में भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ग या रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।इस प्रकार महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु 2019-20 में तीरंदाजी के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सीनियर वर्ग में या राष्ट्रीय खेलो में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण या रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या तीरंदाजी की अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। यदि तीरंदाजी में उपरोक्त उपलब्धि वाले खिलाड़ी नही मिले तो विगत तीन वर्षो तक तीरंदाजी की राष्ट्रीय अंतर विश्व विद्यालयीन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी हेतु विचार किया जायेगा। गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु वर्ष की गणना 01 अप्रैल से 31 मार्च तक होगी। उक्त सम्मान हेतु नियमों व आवेदन आमंत्रित करने हेतु खेल विभाग के अधिकारी वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in पर प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। इस अवधि में अनुशंसा पत्र संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम जी.ई.रोड रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला कोरिया में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत व संम्पर्क किया जा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours