तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
चालू मानसून के दौरान जिले के सभी तहसील में आज सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 13.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 37.0 मिमी वर्षा बैकुण्ठपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 1107.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 01 जून 2020 से 8 अक्टूबर 2020 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 1175.3, सोनहत तहसील में 1155.4, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 1321.9, खड़गवां तहसील में 1029.0, चिरमिरी तहसील में 935.4 और भरतपुर तहसील में 1028.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

+ There are no comments
Add yours