तहकीकात न्यूज @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज
विधायक बृहस्पत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर एनएसयूआइ के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं जेल रोड में स्थित सामुदायिक भवन में विधायक बृहस्पत सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रामचंद्रपुर विकासखंड के 50 से अधिक छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। वही छात्रों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर बृहस्पत सिंह एनएसयूआई के सदस्यता ग्रहण किए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई आप सब छात्र हित में कार्य करें एवं जो छात्र दूरस्थ अंचलों से अध्ययन करने नगर में आते हैं उनकी हर संभव मदद करें ताकि वह पढ़ाई अच्छे से कर सकें। छात्रों से कहा कि यदि आप सभी को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप मेरे से सीधे संपर्क कर सकते हैं। वहीं क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्रा आर्थिक कारण से यदि पढ़ नहीं पा रहे हो तो इसके लिए भी मुझे अवगत कराएं ताकि हम उनका मदद कर सके। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि एनएसयूआइ छात्र हित में कार्य करने वाला छात्र संगठन है।जिसके रीति नीति से प्रभावित होकर पूरे जिले में छात्र तेजी से एनएसयूआई जुड़ रहे हैं इसी कड़ी में आज विधायक बृहस्पति सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 50 से अधिक छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह ने कहा कि 9 अप्रैल 1971 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का गठन हुआ था तब से लेकर आज तक पूरे देश में छात्र हित में एनएसयूआइ कार्य कर रही है।
विधायक बृहस्पत सिंह का जन्मदिन छात्रों के बीच केक काटकर मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बधाई देने वालों का तांता लग गया।

+ There are no comments
Add yours