तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
चरचा थाना अंतर्गत बिशुनपुर एनएच-43 रोड पर ट्रक और बाइक में जबरदस्त हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दोनो ने दम तोड दिया। मृतको के सम्बध में मिली जानकारी के अनुसार अविनाश उर्फ विकास उम्र 22 वर्ष निवासी गिरजापुर पटना, आशीष पनीका उम्र 22 वर्ष निवासी उजियारपुर बताया जा रहा है कि दोनों ही व्यक्ति अपने मामा के यहां उजियारपुर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक चालक मो शेख कादिर ने अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना में मोटर सायकल सोल्ड थी तो ट्रक क्रमांक डव्लू बी 23 सी 2033 बताया गया । ट्रक शहडोल से कोलकाता की ओर जा रही थी।
as

+ There are no comments
Add yours