तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
आ रही जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से बंद कॉलेज व यूनिवर्सिटी में 1 या 15 दिसंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ज्यादातर छात्रों व शिक्षकों ने क्लास रूम में पढ़ाई लिए अपनी सहमति दे दी है। कॉलेज खोलने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों, छात्रों के साथ-साथ पैरेंट्स से भी फीडबैक मांगा गया था। अधिकांश ने दिसंबर से क्लासरूम टीचिंग शुरू करने के पक्ष में राय दी है। 2 नवंबर से ऑन लाइन क्लास लगाने का पहले ही फैसला हो चुका है। अलबत्ता स्कूल खोलने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। अनलॉक-5 की गाइडलाइन के तहत केंद्र सरकार ने राज्य शासन को अधिकार दे दिया है कि वे अपनी सुविधा व शर्तों के साथ कॉलेज व विवि में पढ़ाई में शुरू कर सकते हैं। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद कॉलेज खोलने की कवायद शुरू की गई। इसके लिए उच्च शिक्षा ने सरगुजा से जुड़े कॉलेजों से नियमित पढ़ाई शुरू करने के लिए राय मांगी। इसके तहत चार विकल्प दिए गए थे। जैसे 1 नवंबर, 20 नवंबर, 1 दिसंबर और 15 दिसंबर। इसके आधार पर स्टूडेंट्स, पैरेंट्स व शिक्षकों का फीडबैक लेकर उच्च शिक्षा विभाग को देने का फार्मूला तय किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours