शिक्षक इम्तियाज कुरैशी का निधन लम्बे समय से चल रहे थे बीमार, सहयोगियो ने दी श्रद्धाजंली

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर जिला कोरिया में पदस्थ रहें इंतियाज कुरैशी का बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। श्री कुरैषी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में इम्तियाज कुरैशी पदस्थ थे। बताया गया कि 31 अक्टूबर को रात्रि 1 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया तथा संस्था परिवार द्वारा श्री कुरैशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस एवं हिम्मत प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में संस्था परिवार भी सहभागी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours