सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में सतर्कता विभाग एसईसीएल बिलासपुर से प्राप्त निर्देशों अनुसार एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र में विभिन्न विषयों से संबंधित प्रथक प्रथक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इन आयोजनों में अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा महिला कर्मचारियों के लिए पृथक पृथक रूप से सामान्य ज्ञान व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वहीं स्टेकहोल्डर मीट का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया जिसमें एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ क्षेत्र के सिविल, सामग्री ,,विद्युत यांत्रिकी ,उत्खनन व अन्य विभागों से संबंधित सप्लायर व उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं का निदान किया वहीं राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने के लिए सत्य निष्ठा से सामूहिक संकल्प महाप्रबंधक चिरमिरी क्षेत्र द्वारा दिलाई गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद थे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours