तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 31 अक्टूबर को कोरिया जिला प्रवास के दूसरे दिन मनेन्द्रगढ़ के नगर पंचायत नई लेदरी स्थित हसदेव रेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से भी भेंट एवं बातचीत की। अपने प्रवास के दौरान श्री बघेल ने एनआरएलएम बिहान के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की और उनको बेहतर काम करने हेतु प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ पहुंचे थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, आईजी सरगुजा रतन लाल डांगी, कलेक्टर सत्यनारायण राठौर, एसपी चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तूलिका प्रजापति तथा एसडीएम मनेन्द्रगढ़ आर पी चैहान सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours