पढ़ना लिखना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तरीय समिति गठित

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कलेक्टर एसएन राठौर के द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
वहीं जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, मनरेगा के परियोजना अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी, विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केंद्र के दो नामांकित संकुल प्रभारी, विकासखण्ड अंतर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक शाला के दो नामांकित प्रधान पाठक एवं नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सदस्य होंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours