तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
संभागीय संयुक्त संचालक ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरगुजा संभाग से शिक्षक सीधी भर्ती हेतु प्रावधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही हेतु 28 अक्टूबर से 18 नवम्बर 2020 तक की तिथि निर्धारित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित किया गया है। नवीन तिथि एवं प्रक्रिया के संबंध में पृथक से सूचना दी जाएगी। यह सूचना सरगुजा जिले के वेबसाईट https://surguja.gov.in/ पर भी अपलोड कर दिया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours