काॅलेज रोड एवं छठ घाट सूरजपुर तक जल्द होगा सड़क का डामरीकरण – ताम्रध्वज साहू
तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
मंत्री लोक निर्माण गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, छत्तीसगढ़ ताम्रध्वज साहू का सूरजपुर जिले में प्रथम आगमन हुआ। मंत्री के साथ संसदिय सचिव लोक निर्माण विभाग एवं रायपुर पष्चिम विधायक विकास उपाध्याय, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक बृहस्हति सिंह, साहू समाज के प्रदेषाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का भी आगमन हुआ। इस दौरान हेलीपैड पर्री में सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी, कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजेष कुकरेजा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इसके पष्चात् मंत्री ताम्रध्वज साहू विश्रामगृह की ओर रवाना हुए जहाॅ पर जिला पुलिस बल सषस्त्र पुलिस अधिकारी कर्मचारी के द्वारा गृहमंत्री जी को गाॅड आफ आनर की सलामी दी गई। विश्रामगृह में नगरपालिका अध्यक्ष के.के.अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितेष गुुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेष राजवाड़े की उपस्थिति में उन्होनें आमजनता से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं पर लोगों के आवेदन लिए एवं जल्द निराकरण का आष्वासन दिया है, इसके साथ ही उन्होनें उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भुपेष बघेल की सरकार ने हमेषा गरीब, किसान, आमजन से जुडे मुद्दों पर विचार कर योजनाओं पर कार्य किया है,
और इसी प्रकार आगे भी विकास की राह पर विभिन्न योजनाओं पर कार्य करेंगें। उन्होंनें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कहा कि वार्ड में केवल सड़क, पानी की समस्या ही नहीं रहती सरकार तक आमजनों की बातों को पहुॅचाएॅ जिससे यह पता लग सकें कि वास्तविकता में आम व्यक्ति शासन से क्या चाहता है, इसके लिए कार्य करने पर ही लोगों का हमेषा समर्थन प्राप्त हो सकता है। मंत्री श्री साहू ने जिलेवासियों को दिपावली पर्व की अग्रिम बधाई दी है।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नगरपालिका अध्यक्ष एवं जनभागीदारी अध्यक्ष पं रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय की मांग पर सूरजपुर के काॅलेज रोड का डामरीकरण हेतु लगभग 40 लाख राषि प्रदाय करने की घोषणा की एवं सूरजपुर छठ घाट तक भी सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति देते हुए संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार करने निर्देषित किया है।
विश्रामगृह से मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य कार्यक्रम स्थल माता कर्मा चैक पहुॅचे जहाॅ माता कर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण प्राण प्रतिष्ठा के साथ आरती कर किया गया। इसके पष्चात् साधुराम सेवाकुंज में साहू समाज के द्वारा चलाए जा रहे नषा मुक्ति जनजागरण अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए हैं।
जिसमें उन्होनें साहू समाज के साथ ही समस्त समाज के लोगों को विकास करने के लिए नषे से दूर रहने आवाह्न किया है। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने नषा मुक्ति हेतु शपथ दिलाने के साथ-साथ अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का पहला एजेण्डा सामाजिक समरसता है, इसी पर अमल करके सामाजिक विकास किया जा सकता है। उन्होनें कोरोना महामारी के दौरान चलाये गये सोषल डिस्टेंसिग के नारे को फिजीकल डिस्टेंस ही रखने कहा जिससे समाजों में दूरी न आयें एक समाज का दूसरे समाज के प्रति प्रेमभाव बना रहे।
कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य संजय डोसी, विधायक प्रतिनिधि सुनिल अग्रवाल, वार्ड पार्षद पुष्पलता साहू, कुसूमलता राजवाडे़, गैबीनाथ साहू, अजय सिंह, अजय सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह, बिहारी लाल कुलदीप, विधि प्रकोष्ठ के जी.एस.मिश्रा, जनपद सदस्य राजीव गुप्ता, भाजपा प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष देव गुप्ता, प्रदीप साहू एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

as

+ There are no comments
Add yours