तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
माता कर्मा चौक के लोकार्पण समारोह में सूरजपुर पहुंचे गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात कर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है , उन्होंने प्रमुख रूप से एम्स की तरह सर्वसुविधायुक्त सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल खोलने तथा मुख्यालय की प्रमुख सड़कों एवं पुल निर्माण की मांग रखी उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के द्वारा नक्सल प्रभावित जिलों के सुविधा विस्तार की दृष्टि से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजा गया था
जिसकी सैद्धांतिक सहमति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी जताई थी परंतु वर्तमान में पहल नही होने से उक्त हॉस्पिटल की स्वीकृति नही मिल सकी है चिकित्सा के क्षेत्र में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अभाव में ईलाज के लिए लोगों को रायपुर, बिलासपुर या अन्य राज्यो में जाना पड़ता है और लंबी दूरी के कारण कई बार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है।
इसके अलावा ज्ञापन मे मुख्य रूप से 3 सड़क 1पुल निर्माण की मांग रखा है जिसमें सूरजपुर एन.एच .मुख्यमार्ग से छठ घाट होते हुए सरस्वती पुर तक सड़क,कलेक्टोरेट से कंपोजिट बिल्डिंग तुरियापारा तक सड़क व एन एच मुख्यमार्ग से प . रेवती रमण मिश्र शासकीय महाविद्यालय तक पक्की सड़क तथा सूरजपुर नगर के महुआपारा से देवीपुर पहुँच मार्ग पर पुलिया निर्माण जनसुविधा को ध्यान मे रखते हेतु स्वीकृति किए जाने की मांग की | इस दौरान जिलामंत्री संदीप अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू, भाजपा नेता रामबिलास साहू पूर्व नपा उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद अशरफ इराकी मौजूद रहे ।
मंत्री ने बाबूलाल अग्रवाल जिला अध्यक्ष भाजपा की मांग पर दो सड़कों की की घोषणा जिसमें प्रमुख रूप से एनएच से लेकर रेवती रमण शासकीय महाविद्यालय तक एवं एनएच से लेकर छठ घाट होते हुए सरस्वतीपुर तक उक्त दोनों सड़कों की स्वीकृति की घोषणा मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कर दी है एवं अन्य मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है
as

+ There are no comments
Add yours