हर वार्ड और अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत के लिए योजनाबद्ध ढंग से जुटें कार्यकर्ता-श्याम बिहारी जायसवाल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक वार्ड क्रमांक 6 के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शिवपुर-चरचा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं और प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर पालिका चुनाव में सभी वार्डों और अध्यक्ष पद पर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए मिलकर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर योजनाबद्ध ढंग से काम करने पर जोर दिया।

बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि कार्यकर्ता वार्डों में नागरिकों से सीधे संवाद करें, उनकी स्थानीय समस्याएँ सुनें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएँ। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि मंडल, मोर्चा और वार्ड स्तर के कार्यकर्ता आपसी समन्वय से चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाएँ। सभी वार्डों में जनसंपर्क और संगठन के कार्यक्रम तय योजना के अनुसार संचालित किए जाएँ। हर वार्ड में नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और चुनाव की तैयारियों में सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा ने दिया। मंडल महामंत्री मुन्ना चक्रधारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संगठन की ओर से नियुक्त प्रभारीगण, स्थानीय मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीमें, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours