केल्हारीवासियों को दीपावली में बड़ी सौगात……केल्हारी को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा

Estimated read time 1 min read

मुख्यमंत्री करेंगे औपचारिक शुभारंभ

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी वासियों को दीपावली में एक बड़ा तोहफा दिया है । उप तहसील केल्हारी को अब पूर्ण तहसील मिल गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल ने दीपावली में केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा देकर एक बहुत बड़ी सौगात दी है । केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने पर क्षेत्रवासियों में जश्न व खुशी का माहौल है । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को केल्हारी तहसील का औपचारिक शुभारंभ करेंगे ।


उल्लेखनीय है कि सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो केल्हारी को तहसील बनाने लगातार प्रयासरत रहे और अंततः उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में ही वो कर दिखाया जो 15 वर्षो में नही हो पाया । विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिल गया । विधायक गुलाब कमरो ने पूर्ण तहसील की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का क्षेत्रवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। वही केल्हारी को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने पर केल्हारी वासियों ने विधायक गुलाब कमरो एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रगट किया है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours