हाथी प्रभावित क्षेत्रो के दौरे पर पहुॅची अम्बिका ने जल्द मुआवजा देने दिये निर्देष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

गत रात्री बैकुठपुर विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव बचरापौड़ी के हाथी प्रभावित क्षेत्र ग्राम मुगुम पहुंची और ग्रामीणों सहित वन विभाग के अधिकारियों से बैठक कर हाथियों को कोरबा जिले में निकालने पर चर्चा किया। उन्होंने जिले का कलेक्टर व एसपी से भी चर्चा कर कल एक बैठक रखकर कोरबा जिले के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर हाथियों को निकालने के लिए रास्ते की मांग करने की योजना पर बात किया। हाथीयो के दल द्धारा किए जा रहे नुकसान के संबंध में ग्रामीणों से बात करते हुए संसदीय सचिव ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है और जल्द ही जल्द से जल्द प्रभावितों को मुआवजा दिलाये जाने के निर्देश दिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours