तहकीकात न्यूज @ सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ
आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में शरीरिक व मानसिक मजबूती के लिए खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर किसी शहर में एक अदद अपना मैदान ही ना हो तो इससे बढ़ी बिडम्बना क्या हो सकती है। अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए मशहूर रहा शहर अपने नागरिकों को एक सर्व सविधा
युक्त खेल का मैदान देने में हमेशा पीछे ही रहा है।

एक मात्र स्कूल मैदान :- शहर में एक मात्र मैदान मौजूद है जो शासकीय हाई स्कूल का है। जिसका उपयोग आम लोगों के द्वारा किया जाता है। परंतु साल भर होने वाली अन्य गतिविधियां जैसे रावण दहन , दीपावली में फटाखो की बिक्री व दूसरे अन्य कार्यों की वजह से मैदान में खिलाड़ियों की रफ्तार में ब्रेक लग जाता है।

लाखों की लागत से बना मिनी स्टेडियम बदहाल :- हाई स्कूल मैदान में खेल प्रेमियों के लिए लाखों रू खर्च कर मिनी स्टेडियम बनाया गया था। परंतु उचित देखभाल ना होने के कारण दिनों दिन बदहाल होता जा रहा है।
वादों का झुमझुना :- प्रतिवर्ष होने वाले प्रेसिडेंट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने वाले जन प्रतिनिधियों की घोषणा खेल प्रेमियों के लिए महज झुनझुना साबित हो रही है। अच्छी सुविधा की आस लगाए खिलाडी मैदान की मौजूदा हालात से निराश नजर आते है।
इनका कहना कि –
जन प्रतिनिधियों ने शहर के युवाओं के सामने घोषणा की थी कि मैदान को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा उन्हें इस तरफ ध्यान देना चाहिए जिससे शहर के युवा खेल के क्षेत्र अपना व शहर का नाम रोशन कर सके।
आशीष सिंह अध्यक्ष प्रेसिडेंट क्लब मनेंद्रगढ़ ।
मेरे द्वारा मौखिक कहा गया है। अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिल कर मैदान में सुविधा बढाने की मांग की जाएगी ।
सरजू यादव , पार्षद नगर पालिका मनेंद्रगढ़ ।
as

+ There are no comments
Add yours